‘पुष्पा 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, तीसरे दिन कमाएं 500 करोड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पुष्पा 2 फिल्म ने धमाल मचा दिया है। मेकर्स के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने 3 दिन में 500 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि यह एक नया रिकॉर्ड है। बताया जा रहा है कि यह कमाई भारत के अलावा दुनियाभर में हुई है। फिल्म इतिहास में पहली दफा ऐसा हुआ है जब किसी फिल्म ने 3 दिनों में 500 करोड़ रूपए की कमाई की हो। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ 5 दिसम्बर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में ही 383.7 करोड़ का बिजनेस किया है।

तीसरे दिन का कलेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने शनिवार को भारत में सभी भाषाओं में 115 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तेलुगु में फिल्म ने 31.5 करोड़ रुपए कमाए जबकि हिंदी वर्जन में फिल्म ने 73.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तमिल वर्जन से फिल्म को 7.5 करोड़ की कमाई हुई, कन्नड़ वर्जन में फिल्म ने मात्र 80 लाख रुपए ही कमाए। मलयालम वर्जन से 1.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

पुष्पा 2′ का हिंदी कलेक्शन सबसे ज्यादा, कन्नड़ का कम
पुष्पा 2′ ने तीन दिन में भारत में कुल 383.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। तेलुगु वर्जन से अबतक 151.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ, फिल्म के हिंदी वर्जन से ही अबतक मेकर्स ने 200 करोड़ रुपए की कमाई की है। आंकड़ों के हिसाब से भी ‘पुष्पा 2’ कई रिकॉर्ड सेट करते जा रही है। हिंदी में 3 दिन में 200 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली तेलुगु फिल्म बन गई है। कन्नड़ वर्जन में 2.47 करोड़ रुपए कमाए।

Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार

Sevagram Issue : नवा रायपुर सेवाग्राम मुद्दे पर भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोंक

Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना