,

Pune: सड़क निर्माण के दौरान हादसा, रोड रोलर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Pune

Pune: महाराष्ट्र के पुणे जिले के चिंचवड क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रोड रोलर की चपेट में आने से एक सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

पीछे हटते रोलर से हुआ हादसा

Pune यह दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 4 बजे आर्कुडी गंगा नगर इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान सुपरवाइजर रोड रोलर के पीछे चल रहा था और चालक को दिशा-निर्देश दे रहा था। अचानक रोलर पीछे की ओर बढ़ गया और सुपरवाइजर उसकी चपेट में आ गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Pune हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सुपरवाइजर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई पूरी घटना

Pune घटना स्थल के पास स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सुपरवाइजर रोलर के पीछे चल रहा था, तभी चालक द्वारा की गई लापरवाही से रोलर पीछे चला और हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read this: India vs New Zealand First ODI: पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव, दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…