by: vijay nandan
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। शाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा।

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि विपक्ष के एक प्रमुख नेता अपनी बहन के साथ सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार करते हैं, जो भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे “विदेशी संस्कृति का प्रभाव” बताते हुए कहा कि ऐसे आचरण को समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया
विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को शब्दों की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और निजी रिश्तों पर टिप्पणी करना राजनीति में शोभा नहीं देता। भगत ने कहा कि सार्वजनिक स्नेह को गलत तरीके से पेश करना मानसिक दुर्बलता दर्शाता है और इस तरह के बयान समाज में विभाजनकारी सोच को बढ़ावा देते हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते पर घटिया टिप्पणी कर अपनी घृणित और संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है! pic.twitter.com/bDpC1i6mj6
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 26, 2025
विवाद बढ़ने की आशंका
कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर व्यक्तिगत हमले करने और मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा इसे “संस्कृति” से जुड़ा विषय बता रही है। क्या कहा था मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने, उनके बयान पर कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी, इस वीडियो में देखिए..





