रिहाई से पहले जेल बंदी की मौत, सीने में दर्द उठने पर अस्पताल में दम तोड़ा, कपड़े–जूते धोकर रखे थे रिहाई के लिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बैतूल:– बैतूल जिला जेल में सजा काट रहे एक बंदी की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बंदी की रिहाई कुछ ही दिनों में होने वाली थी और वह बाहर आने की तैयारी भी कर चुका था। घटना से जेल प्रशासन और परिजनों में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अमरावती घाट क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय प्रकाश बाबूराव के रूप में हुई है। प्रकाश अपने चाचा की गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे और उन पर सात साल की सजा का प्रावधान था। वह लगभग साढ़े पांच साल से बैतूल जिला जेल में बंद था।

जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, शनिवार सुबह प्रकाश सफाई कार्य के लिए जेलकर्मी राकेश पांडे के साथ जेल परिसर से बाहर गया था। इसी दौरान उसे अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि प्रकाश की सजा पूरी होने में अब कुछ ही समय बचा था और उसके अच्छे व्यवहार को देखते हुए जल्द रिहाई की तैयारी चल रही थी। रिहाई की उम्मीद में उसने अपने कपड़े और जूते भी धोकर रख दिए थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

अस्पताल प्रशासन एवं पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र