प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे, मॉरीशस पीएम से करेंगे द्विपक्षीय बैठक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री ने पीएम को गुलाब का फूल भेंट किया।

प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के माध्यम से पुलिस लाइन हेलीपैड आएंगे और फिर सड़क मार्ग से होटल ताज पहुंचेंगे। रास्ते में भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उन्हें जगह-जगह स्वागत करेंगे।

होटल ताज में पीएम मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा, शाम को मॉरीशस के पीएम गंगा आरती देखने के लिए नमो घाट से क्रूज यात्रा पर निकलेंगे और फिर दशाश्वमेध घाट जाएंगे। पीएम रामगुलाम के सम्मान में योगी सरकार ने होटल ताज में डिनर का भी आयोजन किया है।

इससे पहले, बुधवार देर रात यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कांग्रेस और सपा के लगभग 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई वाराणसी में वोटिंग प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन को रोकने के लिए की गई।

मॉरीशस के पीएम 12 सितंबर को बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। उसके बाद सुबह 10:30 बजे वे बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां वे रामलला के दर्शन करेंगे। उनका वाराणसी आगमन बुधवार शाम को हुआ था, और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत बाबा विश्वनाथ का पटुका पहनाकर किया।

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,