मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज, भारत ने बेल्जियम को भेजी जेल सुविधाओं की डिटेल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने बेल्जियम को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजकर भरोसा दिलाया है कि प्रत्यर्पण के बाद चोकसी को भारत में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हिरासत मिलेगी।


बेल्जियम को दी गई गारंटी

गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि चोकसी को मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा। वहां उसे साफ-सुथरा वातावरण, संतुलित भोजन, 24 घंटे चिकित्सा देखभाल और व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान की जाएगी।


जेल में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • बैरक में पर्याप्त रोशनी, वेंटिलेशन और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
  • सोने के लिए साफ चटाई, तकिया, कंबल उपलब्ध होगा। चिकित्सकीय जरूरत पर लकड़ी या मेटल का बेड भी दिया जा सकता है।
  • दिन में तीन बार भोजन मिलेगा, और स्वास्थ्य कारणों पर विशेष डाइट भी संभव होगी।
  • रोजाना व्यायाम, योग, ध्यान और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • जेल कैंटीन से फल-स्नैक्स खरीदे जा सकेंगे।
  • इनडोर गेम्स और लाइब्रेरी तक पहुंच होगी।

24×7 मेडिकल सपोर्ट

जेल परिसर में 20 बिस्तरों वाला अस्पताल है, जहां डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब स्टाफ चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में, जेल से तीन किलोमीटर दूर स्थित सरकारी अस्पताल में तुरंत शिफ्ट किया जा सकता है।

गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि चोकसी के मेडिकल रिकॉर्ड का अध्ययन कर उसकी सभी स्वास्थ्य जरूरतें पूरी की जाएंगी।


अगला कदम

यह रिपोर्ट बेल्जियम की अदालत को यह तय करने में मदद करेगी कि भारत में चोकसी को मिलने वाली हिरासत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। अगर अदालत भारत के आश्वासनों को पर्याप्त मानती है, तो चोकसी को सीबीआई मामलों में पेशी के लिए भारत भेजा जा सकता है।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई