राधा रानी की कृपा? प्रेमानंद महाराज के प्राण बचाने वाला वो वायरल वीडियो!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
premanand ji maharaj accident

वृंदावन। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज आज एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। जब वह अपनी पदयात्रा के दौरान भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी अचानक एक लोहे का ट्रस (ढांचा) गिरने लगा। भक्तों ने फौरन ही उसे पकड़ लिया, जिससे महाराज और वहां मौजूद लोगों पर कोई हमला नहीं हुआ।

घटना का वीडियो वायरल

premanand ji maharaj accident
premanand ji maharaj accident

यह घटना वृंदावन के भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के पास हुई। प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम से निकलकर भक्तों के दर्शन कर रहे थे। तभी अचानक लोहे का ढांचा हिलने लगा। भक्तों ने तुरंत ही उसे संभाल लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भक्त इसे राधा रानी की कृपा मान रहे हैं।

महाराज ने जारी रखी यात्रा

इस घटना के बाद भी प्रेमानंद महाराज ने अपनी यात्रा जारी रखी और “राधे-राधे” का जाप करते हुए आगे बढ़ गए। उनके भक्तों ने इस घटना को एक चमत्कार बताया और कहा कि भगवान की कृपा से महाराज सुरक्षित हैं।