दहेज की मांग न पूरी होने पर गर्भवती महिला की हत्या, खेत में जलाया शव; छह आरोपियों पर केस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश): मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र से दहेज हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर चार महीने की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल पक्ष ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी परिवार ने सबूत मिटाने के इरादे से महिला का शव खेत में ही जला दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने बताया कि मृतका की पहचान रजनी कुमारी (21) के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी साल 21 अप्रैल को गोपालपुर गांव के सचिन से हुई थी। रजनी रंगपुर गांव की रहने वाली थी।

मृतका की मां सुनीता देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि विवाह के समय दिए गए दहेज से उसका दामाद सचिन और परिजन संतुष्ट नहीं थे। वे रजनी पर लगातार मायके से पांच लाख रुपये लाने और टेंट हाउस खोलने के लिए दबाव डाल रहे थे।

पुलिस के अनुसार, जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार को आरोपियों ने रजनी की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को खेत में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया ताकि हत्या के सबूत छिपाए जा सकें।

एएसपी ने बताया कि मृतका गर्भवती थी और घटना के समय वह चार महीने की प्रेग्नेंट थी। सुनीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने पति सचिन, उसके भाई प्रांशु, और रिश्तेदार रामनाथ, दिव्या, टीना सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी