Pratapgarh News: पुलिस की बड़ी चूक, मुठभेड़ के बाद अस्पताल से फरार हुआ 25 हजार का इनामिया दुष्कर्म आरोपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pratapgarh

Edit By: Priyanshi Soni

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया 25 हजार रुपये का इनामिया दुष्कर्म आरोपी जावेद उर्फ चांदबाबू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुबह बाथरूम जाने के बहाने हुआ गायब

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह जावेद अस्पताल में बिस्तर से उठकर बाथरूम जाने की बात कहकर बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी उस वक्त सोते रहे, जिससे आरोपी आसानी से फरार होने में सफल हो गया।

पुलिस की लापरवाही उजागर, चार कर्मी निलंबित

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी में तैनात एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश भी जारी किए हैं।

आरोपी की तलाश में गठित की गईं टीमें

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जिले की सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुठभेड़ में घायल आरोपी, जिसके पैर में गोली लगी थी, आखिर इतनी आसानी से अस्पताल से कैसे फरार हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को दोबारा कितनी जल्दी गिरफ्तार कर पाती है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे