,

Abandoned Baby Case: नेशनल हाईवे किनारे मंदिर में मिली दो माह की मासूम बच्ची, इलाके में फैली सनसनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Abandoned Baby Case

Abandoned Baby Case: शिव मंदिर परिसर में लावारिस हालत में मिली दुधमुंही बच्ची

Abandoned Baby Case: कोरिया और सूरजपुर जिले की सीमा से मानवता को झकझोर देने वाली एक संवेदनशील घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-43 पर गोबरी नदी किनारे स्थित शिव मंदिर में करीब दो माह की एक दुधमुंही बच्ची लावारिस हालत में मिली। सुबह मंदिर परिसर में लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां बच्ची अकेली पड़ी हुई थी।

Abandoned Baby Case: घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को मंदिर परिसर में छोड़कर फरार हो गया।

Abandoned Baby Case: पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाज

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस अमानवीय कृत्य को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मंदिर व हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है ताकि बच्ची को छोड़ने वालों का पता लगाया जा सके।

Abandoned Baby Case: जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बच्ची का इलाज और देखरेख की जा रही है। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक आयुष जायसवाल के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि दो से तीन दिनों के भीतर बच्ची को चाइल्ड केयर विभाग को सौंप दिया जाएगा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

read also: आंख की सर्जरी के बाद ब्रेक पर Akshay Kumar, अनीस बज्मी की फिल्म की रुकी शूटिंग

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति