,

हजारीबाग के इचाक के आलू की है देश भर में डिमांड, दूर-दूर से आते हैं व्यापारी, कहा जाता है ‘मिनी कटोरा’

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Rupesh kumar daas

हजारीबाग: जिले का इचाक प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है. यह क्षेत्र आलू की खेती के लिए मशहूर है. पिछले साल लगभग 200 करोड़ रुपए का व्यापार इस प्रखंड से हुआ था, लेकिन इस बार मौसम ने साथ नहीं दिया है फिर भी किसान 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार होने का अनुमान लगा रहे हैं. यह प्रारंभिक समय का अनुमान है. आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसकी मांग सालभर रहती है. क्योंकि बिना आलू के सब्जी अधूरी मानी जाती है. शायद यही वजह है कि आलू की मांग हमेशा बनी रहती है.

आलू खरीदी के लिए दूसरे राज्यों से आते हैं व्यापारी

हजारीबाग के इचाक प्रखंड के आलू का स्वाद पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां आलू की मांग ऐसी है कि दूर दराज से व्यापारी पहुंचते हैं और किसान से उत्पाद खरीदते हैं. इस बार भी आलू, खेत में तैयार है. किसान, आलू निकालने के काम में जुटे हैं. किसान इसके लिए मजदूरों की भी मदद ले रहे हैं क्योंकि आने वाले 15 दिनों तक व्यापारी गांव पहुंचेंगे. आलू खरीदने के लिए व्यापारी मुख्य रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से यहां पहुंचते हैं.
5 हजार एकड़ में आलू की खेती

यहां के किसान बताते हैं कि इचाक प्रखंड में 98 रेवेन्यू विलेज है. हर गांव में 100 एकड़ से अधिक आलू की खेती होती है. इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि 5000 एकड़ से अधिक जमीन में यहां आलू की खेती की गई है. यहां किसान कम जमीन पर भी आलू की खेती कर लेते हैं. आलू की फसल भी यहां अच्छी होती है. यही वजह है कि 100 करोड़ से अधिक का व्यापार यहां के किसान कर लेते हैं.
जमीन से आलू निकालने में जुटे किसान

इस बार मौसम की मार के चलते आलू की फसल प्रभावित हुई है. फिर भी किसान अपनी कड़ी मेहनत से आलू की खेती खूब कर रहे हैं. जिसके चलते किसानों के खेत आलू की फसल से भरी हुई है. सुबह से लेकर देर शाम तक किसान आलू निकालकर बोरे में डालते हैं. दिनभर व्यापारियों का आने-जाने का सिलसिला रहता है. कई ऐसे व्यापारी हैं, जो फोन से ही अपना काम पूरा कर लेते हैं. इचाक को आलू का ‘मिनी कटोरा’ कहा जाए तो यह गलत भी नहीं होगा. दरअसल, इचाक के आलू का स्वाद ही ऐसा होता है कि इसकी मांग सबसे अधिक होती है. यही कारण है कि खरीदार मुंह मांगे पैसे देते हैं. यह पूरे देश में बिकता है. इचाक के आलू की मांग सालभर रहती है.

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के