रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर वायरल: ड्रग्स और शराब परोसने का दावा, कांग्रेस ने किया विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित ‘न्यूड पार्टी’ के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल पोस्टर्स में पार्टी में युवाओं को बिना कपड़े शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है और शराब व ड्रग्स परोसने की बात कही गई है। इस मामले पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसा आयोजन रायपुर में किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

वायरल पोस्टर्स में चौंकाने वाले दावे

पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’, और ‘हाउस पूल पार्टी’ के नाम से निमंत्रण तेजी से फैल रहे हैं। इन पोस्टर्स में 21 सितंबर को रायपुर में आयोजन होने का दावा किया गया है।
पोस्टर्स में न केवल शराब और ड्रग्स की उपलब्धता का संकेत दिया गया है, बल्कि नग्नता को आकर्षण का हिस्सा बताने की बात भी सामने आई है।

कांग्रेस नेता का बयान: “शहर को दागदार नहीं होने देंगे”

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इस विवादास्पद पार्टी का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:
“इन आयोजनों को किसका संरक्षण है? शराब और ड्रग्स के बाद अब नग्नता परोसने की तैयारी हो रही है। रायपुर में 21 सितंबर का यह आयोजन किसी भी हाल में नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।”

उन्होंने कहा कि वे इस मामले में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात करेंगे और कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही, इस तरह के विज्ञापनों और आयोजनों के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें किसका समर्थन मिल रहा है, इसकी भी जांच की जानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इन पोस्टर्स का विरोध कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

आयोजकों से बात करने की कोशिश

‘स्ट्रेंजर पार्टी’ का आयोजन कथित तौर पर अपरिचित क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस क्लब से संपर्क कर इस विवादित ‘न्यूड पार्टी’ के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। हालांकि, जब उनसे न्यूड पार्टी को लेकर सवाल पूछा गया, तो जवाब देने से बचते हुए फोन काट दिया गया। इसके बाद दोबारा कॉल करने पर भी किसी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया।

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई