,

भिंड नगर पालिका में सियासी हलचल, दो पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर कलेक्टर को भेजा इस्तीफा

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता: गिर्राज बौहरे

भिंड: नगर पालिका में उस समय सियासी उथल-पुथल मच गई, जब दो पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा देकर कलेक्टर को भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद एक भाजपा और एक कांग्रेस पार्षद ने एक साथ त्यागपत्र दिया है। भाजपा से वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद केशकली मनोज अग्रवाल और कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद सालेहा खान काजी ने यह कदम उठाया है।

पार्षदों ने अपने इस्तीफे में नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी और विकास कार्यों पर लगी रोक को मुख्य कारण बताया है। दोनों पार्षदों का कहना है कि लंबे समय से नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रही है, लेकिन हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं।

इस्तीफे में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरी नगर पालिका भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और ईमानदारी से काम करने वाले पार्षदों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्षदों के इस कदम के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और नगर पालिका में लगे आरोपों की जांच किस स्तर तक पहुंचती है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की