प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौरा: हाइड्रो प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, 11 साल में चौथी यात्रा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौरा: हाइड्रो प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, 11 साल में चौथी यात्रा

थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर भूटान पहुंचे हैं। यह उनकी 11 साल में चौथी भूटान यात्रा है। दौरे के दौरान वे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक के साथ 1,020 मेगावॉट के पुनातसंगछू-2 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और भूटान को 1000 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भी शामिल होंगे। यहां वे भगवान बुद्ध के भारत से लाए गए पवित्र अवशेषों के दर्शन करेंगे।

भारत-भूटान संबंधों में नई ऊर्जा
दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रेल, सड़क और विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी। भारत भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए भी सहयोग देगा।

भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिला था मोदी को
मार्च 2024 में भूटान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से नवाजा था।

रणनीतिक दृष्टि से अहम है भूटान
भूटान भारत के लिए चीन से बफर जोन का काम करता है। साथ ही, भारत को यहां से जलविद्युत परियोजनाओं में लाभ मिलता है।

रेल कनेक्टिविटी से बढ़ेगा व्यापार
दोनों देशों के बीच पहली रेल लाइनें असम के कोकराझार से गेलेफू और पश्चिम बंगाल के बनरहाट से सामत्से तक बिछाई जा रही हैं। ₹4,033 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से व्यापार और पर्यटन में वृद्धि होगी।

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा