पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से की बातचीत, दिए भरोसे और शुभकामनाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में नेपाल में हुई दुखद घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया और देश में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के लिए भारत की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बातचीत में क्या कहा पीएम मोदी ने?

प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की से आत्मीय बातचीत हुई। हाल की दुखद घटनाओं पर संवेदना व्यक्त की और नेपाल में शांति व स्थिरता के लिए भारत के अटूट समर्थन को दोहराया। साथ ही, नेपाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें और वहां के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

इससे पहले भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी थी।

‘महिला सशक्तीकरण का प्रतीक’

कुछ दिन पहले मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुशीला कार्की की नियुक्ति को महिला सशक्तीकरण का मजबूत उदाहरण बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत और नेपाल का रिश्ता साझा इतिहास, आस्था और संस्कृति से गहराई से जुड़ा है। मोदी ने विश्वास जताया कि कार्की नेपाल को शांति, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाएंगी।

सुशीला कार्की: नेपाल की पहली महिला अंतरिम पीएम

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को हाल ही में नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से नेपाल की राजनीति में कई दिनों से जारी अनिश्चितता और उथल-पुथल का अंत हुआ।

  • पूर्व पीएम के.पी. शर्मा ओली को सोशल मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।
  • इसके बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, शीर्ष सैन्य अधिकारियों और युवा प्रदर्शनकारियों के बीच हुई बैठक में कार्की को अंतरिम सरकार की बागडोर सौंपी गई।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई