मुंबई में आज मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 85 देशों के 1 लाख प्रतिनिधि होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मुंबई में आज मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 85 देशों के 1 लाख प्रतिनिधि होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। यह आयोजन मुंबई के नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में हो रहा है, जहां पीएम मोदी शाम 4 बजे पहुंचेंगे।

85 देशों से एक लाख प्रतिनिधि शामिल

PM मोदी बुधवार को मुंबई का करेंगे दौरा, मैरीटाइम लीडर्स कॉन्‍क्‍लेव को करेंगे  संबोधित | PM Modi to visit Mumbai on Wednesday, to address Maritime Leaders  Conclave

पांच दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 85 देशों से 1 लाख से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव का उद्देश्य वैश्विक समुद्री उद्योग से जुड़े प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवाचारकों और साझेदारों को एक मंच पर लाना है, ताकि समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर चर्चा की जा सके।

थीम – “Unifying Oceans, One Maritime Vision”

इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम “Unifying Oceans, One Maritime Vision (सागर एक, दृष्टि एक)” रखी गई है। इस कार्यक्रम में भारत के मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 को भी केंद्र में रखा गया है। इस विजन के तहत चार प्रमुख लक्ष्य तय किए गए हैं—

  1. पोर्ट आधारित विकास
  2. शिपिंग और शिपबिल्डिंग को बढ़ावा
  3. लॉजिस्टिक्स को सरल बनाना
  4. समुद्री कौशल विकास

पीएम मोदी ने कहा – भारत सुधारों को प्रदर्शित करने का अवसर

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं 29 अक्टूबर को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में शामिल होऊंगा और मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करूंगा। यह मंच समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और भारत के सुधारों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर है।”

भारत के लिए यह कार्यक्रम समुद्री क्षेत्र में नई दिशा देने और देश को वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में