पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं और बच्चों को खास तोहफा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं और बच्चों को खास तोहफा

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर की महिलाओं और बच्चों के लिए एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य अभियान शुरू किया गया है। इसका नाम है “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

क्या है अभियान की खासियत?

  • देशभर में 1 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
  • हर सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना कैंप आयोजित होंगे।
  • महिलाओं के लिए गायनाकॉलॉजिस्ट, बच्चों के लिए चाइल्ड स्पेशलिस्ट और दंत चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
  • अधूरे टीकाकरण वाले बच्चों का पूरा टीकाकरण किया जाएगा।
  • किशोरियों में एनीमिया की जांच और इलाज होगा।
  • मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर भी परामर्श मिलेगा।

यह पहल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम मानी जा रही है। इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिलकर चला रहे हैं।

पीएम मोदी का जीवन और सफर

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ था। साधारण परिवार से आने वाले मोदी ने अपनी मेहनत और संघर्ष से राजनीति की ऊँचाइयों को छुआ।

उन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और तब से लगातार इस पद पर कार्यरत हैं। पीएम बनने से पहले वह लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला