,

WestBengalNews: आज बंगाल में पीएम मोदी की रैली, 3200 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन; असम दौरे का भी कार्यक्रम

pm-modi-bengal-rally-3200-crore-highway-projects-assam-visit

by: vijay nandan

WestBengalNews: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वह नदिया जिले के राणाघाट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 3,200 करोड़ रुपये की दो अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WestBengalNews: प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:15 बजे नदिया जिले में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के तहत बाराजागुली से कृष्णनगर तक 66.7 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उत्तर 24 परगना जिले में बारासात से बाराजागुली तक 17.6 किलोमीटर लंबे चार लेन हाईवे की आधारशिला भी रखी जाएगी।

WestBengalNews: इन परियोजनाओं से कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। यात्रा समय में लगभग दो घंटे की कमी, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, ईंधन की बचत और परिवहन लागत घटने की उम्मीद है। साथ ही पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों और पड़ोसी देशों के साथ कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

राजनीतिक दृष्टि से भी पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। एसआईआर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री के भाषण पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

असम दौरे पर भी जाएंगे प्रधानमंत्री

पश्चिम बंगाल के बाद प्रधानमंत्री मोदी असम पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जाएगा।

करीब 1.4 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस टर्मिनल की वार्षिक क्षमता 1.3 करोड़ यात्रियों की है। टर्मिनल की डिजाइन असम की संस्कृति और जैव विविधता से प्रेरित है, जिसे “बांस के बाग” थीम पर तैयार किया गया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के नामरूप में असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना पर लगभग 10,600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…

Chhattisgarh News: सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया हवाई सर्वेक्षण

बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा Chhattisgarh News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Ghodasahan News: घोड़ासहन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Ghodasahan News पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में…

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…