Lucknow: अटल जी की 101वीं जयंती पर PM मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, ढाई लाख लोग होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Lucknow: आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे। इस परिसर को 65 एकड़ में विकसित किया गया है और इसकी कुल लागत करीब 230 करोड़ रुपये है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में क्या खास है
राष्ट्र प्रेरणा स्थल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित हैं। यह प्रतिमाएं उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान का प्रतीक हैं। परिसर में कमल के आकार का अत्याधुनिक संग्रहालय भी है, जो लगभग 98,000 वर्ग फुट में फैला है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल

भव्य उद्घाटन और कार्यक्रम
पीएम मोदी दोपहर 2.30 बजे उद्घाटन करेंगे और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग ढाई लाख लोग शामिल होंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह आयोजन लखनऊ में नए युग की शुरुआत का गवाह बनेगा।

PM मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि इस स्थल पर वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं के साथ एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को नेतृत्व, सेवा और सांस्कृतिक चेतना की प्रेरणा देगा और अटल जी के आदर्शों को हमेशा जीवित रखेगा।

यह खबर भी पढ़ें: Thailand: थाई सेना ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की 30 फीट ऊंची प्रतिमा गिराई, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को