पीएम मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को किया संबोधित, जानें क्या कहा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 अगस्त) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दौरे पर हैं। यहां उन्होंने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में भाग लिया। साथ ही पीएम मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित किया। इसके अलावा वो पालघर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित करते हुए कहा, ” भारत में अभी त्योहारों का मौसम है और अभी अभी हमने जन्माष्टमी मनाई है और खुशी देखिए कि हमारी अर्थव्यवस्था और बाजार में भी उत्सव का माहौल है..और इस त्योहारों के मौसम में ये ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 हो रहा है वो भी हमारे सपनों के नगरी मुंबई में हो रहा है..

पीएम मोदी ने कहा, ” पिछले 10 सालों में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश हुआ है। हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500 फीसदी वृद्धि हुई है..” उन्होंने आगे कहा, “सस्ते मोबाइल फोन, सस्ते डेटा और जोरी राशि, जनधनबैंक खातों ने भारत में कमाल कर दिया है। पहले कुछ लोग पूछते थे और संसद में खड़े होकर पूछते थे कि भारत में बैंक के ज्यादा शाखा नहीं है, गांव-गांव बैंक उपलब्ध नहीं है, इंटरनेट नहीं , बिजली नहीं है तो फिनटेक क्रांति कैसी होगी? और मुझ जैसे चाय वाले को पूछा जाता था…लेकिन आज देखिए, एक दशक में ही भारत में ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता करीब 94 करोड़ हो गए हैं…

53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल पहचान यानी आधार कार्ड न हो। आज 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते हो गए हैं। यानी 10 साल में हमने एक प्रकार से पूरी यूरोपियन यूनियन के बराबर आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” जन धन, आधार और मोबाइल की इस ट्रिनिटी ने एक और ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी है। कभी लोग कहते थे कि नकद ही राजा है, आज दुनिया का करीब-करीब आधा वास्तविक समय डिजिटल लेनदेन भारत में होता है। पूरी दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है।”

AI के दुरुपयोग पर क्या बोले पीएम मोदी?

उन्होंने आगे कहा,” अभी 2 दिन पहले ही जन धन योजना के 10 साल पूरे हुए हैं। जन धन योजना महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम बनी है। इस योजना में करीब 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं। इन खातों ने महिलाओं के लिए बचत और निवेश के लिए नए अवसर बनाए हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं AI के दुरुपयोग से जुड़ी आपकी चिंताओं को भी समझता हूं इसलिए भारत ने AI के नैतिक उपयोग के लिए वैश्विक ढांचा बनाने का भी आह्वान किया है।”

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल