Plastic Factory Fire: सासाराम में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 45 लाख रुपये का नुकसानशॉर्ट सर्किट से लगी आग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Plastic Factory Fire

Report by: Avinash Shrivastav, Edit by: Priyanshi Soni

Plastic Factory Fire: रोहतास जिले के सासाराम स्थित शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित एक प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में लगी सभी मशीनें और तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हादसे में करीब 40 से 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फैक्ट्री रही खाली

प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि रविवार का दिन होने के कारण फैक्ट्री में कोई भी मजदूर मौजूद नहीं था। सभी कारीगर शनिवार की शाम को ही अपने-अपने घर लौट चुके थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Plastic Factory Fire: फैक्ट्री मालिक को स्थानीय लोगों ने दी सूचना

फैक्ट्री मालिक सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह स्थानीय लोगों के माध्यम से फैक्ट्री से धुआं निकलने की सूचना मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास

Plastic Factory Fire

आग लगते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। पूर्व मुखिया नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Plastic Factory Fire: दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान और मशीनें जलकर नष्ट हो चुकी थीं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर शिवसागर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Read also: Bhagalpur : दोस्ती का खूनी अंत, 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना