,

कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, नगर में निकला जुलूस

कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, नगर में निकला जुलूस

पिछोर पुलिस ने कट्टा लहराकर दहशत फैलाने और स्कूल बस के ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कल्याणपुर तिराहा के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

अवैध तमंचा लहराकर की मारपीट

आर्यन पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। रास्ता न मिलने पर बाइक सवार तीन युवकों ने बस को रोका और अवैध तमंचा लहराते हुए ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट की।

वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान देवा लोहार और अनुप जाट के रूप में की। दोनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

नगर में जुलूस, कान पकड़कर मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का पिछोर नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों ने कान पकड़कर माफी मांगी।
थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन ने बताया कि दोनों आदतन अपराधी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि तीसरे आरोपी और हथियार की सप्लाई से जुड़ी जानकारी मिल सके।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…