,

युवती से शरीरिक संबंध बनाने की जिद, मना करने पर किया कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान

MP News

प्रेम प्रसंग में बाधा पड़ने पर हत्या, हमला और अन्य तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश में एक सिरफेर आशिक ने अपनी प्रेमिका के साथ ऐसा कुछ कर दिया कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमी की डिमांड पूरी नहीं करने पर उसने प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें उसके घर के बाहर और सड़क की अलग-अलग दीवारों पर चिपका दीं। युवती ने जब इन तस्वीरों को देखा तो वह घबरा गई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां-बेटी दीवारों से कुछ पोस्टर हटाए और फिर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। हैरान कर देने वाला यह मामला प्रदेश के ग्वालियर जिले का हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के सागर ताल क्षेत्र में रहने वाले रवि शर्मा से एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद से दोनों में लंबी बातें होने लगीं। दोनों ने एक दूसरे को अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। लेकिन, दोस्ती के कुछ समय बात रवि युवती पर शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने के लिए दवाब बनाने लगा। लेकिन, युवती इस बात से बार-बार इनकार करती रही। रवि ने अधिक दबाव बनाया तो युवती ने सख्ती से मना कर दिया।

आरोपी रवि ने की ये कारनामें
यह बात आरोपी रवि को पसंद नहीं और वह नाराज हो गया। गुस्साए सिरफिरे आरोपी ने युवती की तस्वीरों को मॉर्फिंग कर अश्लील बनाया और फिर उसे बदनाम करने के लिए कई लड़कों के साथ जोड़कर उनके पोस्टर बना लिए, जिन्हें बाद में युवकी के घर के आसपास की दीवारों पर चस्पा कर दिया। युवती घर से बाहर निकली तो वह अपने अश्लील तस्वीरें देखकर दंग रह गई। उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और फिर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें हटाकर थाने में केस दर्ज कराया। थाना ग्वालियर पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी रवि के हरकत से परिवार और युवती काफी सहमे हुए हैं। बदनामी के डर से युवती घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…