,

‘भारत बंद’ में ‘बखोरे’ गए पटना के SDM, कांस्टेबल ने प्रदर्शनकारी समझ जड़ दिया 2-4 डंडा

भारत बंद का असर पूरे देश में देखने को मिला। बिहार में भी इसका प्रभाव रहा। राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई हुई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान एक कांस्टेबल की लाठी का शिकार एसडीएम श्रीकांत खांडेकर भी हुए। कांस्टेबल को यह पता नहीं चल पाया कि प्रदर्शन कर रही भीड़ में सिविल ड्रेस में एक एसडीएम भी हैं और उसने उन्हें प्रदर्शनकारी समझकर कई बार डंडे से वार कर दिया।

भारत बंद और हिंसक प्रदर्शन के चलते डाकबंगला चौराहे पर दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकानें खुली भी तो दुकानदारों ने प्रदर्शन के दौरान अपनी शटर गिरा दी। हालांकि पटना डीएम ने पहले ही निर्देश दे दिया था कि किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बल प्रयोग करने, यातायात बाधित करने और सार्वजनिक व्यवस्था और सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद

दूसरी ओर, राजधानी पटना के कई स्कूलों ने इस विरोध प्रदर्शन के चलते मंगलवार रात को ही स्कूल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया था। हालांकि, बुधवार को राजधानी पटना के कुछ स्कूल खुले रहे, लेकिन विरोध प्रदर्शन और भारत बंद को देखते हुए उन्हें काफी पहले ही बंद कर दिया गया था।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का फैसला दिया है। जिसके खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया। बिहार के मधुबनी, आरा में ट्रेनें रोकी गईं। कई जिलों में आगजनी भी की गई है। आज बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा भी है। इसको लेकर भी कई जगहों से खबरें आईं कि अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…