,

Patiyali: सूफ़ियाना शाम: अमीर खुसरो की जयंती पर जश्न-ए-कव्वाली

Patiyali: Sufiana evening: Celebration of Qawwali on the birth anniversary of Amir Khusro

Report- Wasim Qureshi

साबरी ब्रदर्स की आवाज़ पर झूमी जनता

Patiyali: पटियाली कस्बा शनिवार की रात सूफ़ियाना रंग में पूरी तरह डूब गया। ‘तूती-ए-हिंद’ और कव्वाली के जनक हज़रत अमीर खुसरो की जयंती के अवसर पर आयोजित जश्न-ए-कव्वाली ने पूरे माहौल को मोहब्बत, संगीत और भाईचारे से सराबोर कर दिया।

अनुभूति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध साबरी ब्रदर्स जयपुरी की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही कव्वालों ने अपने सुर बिखेरे, सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रोता तालियों, वाह-वाही और झूमते कदमों के साथ सूफ़ियाना रंग में रंग गए। देर रात तक चले इस आयोजन में सूफ़ियाना कलाम के जरिए प्रेम, सद्भाव और कौमी एकता का संदेश गूंजता रहा।

कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों में कलाकारों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। आयोजकों की ओर से साबरी ब्रदर्स को अमीर खुसरो की प्रतिमा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन ने न केवल संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि अमीर खुसरो के विचार मोहब्बत और इंसानियत, को भी जीवंत कर दिया।

स्थानीय लोगों ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…