Parliament Winter Session: पीएम मोदी के अपमान मामले पर संसद में हंगामा, सत्तापक्ष बोला, कांग्रेस माफी मांगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Parliament Winter Session pm insult apology

by: vijay nandan

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह की शुरुआत सोमवार को तीखे राजनीतिक हंगामे के साथ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित अपमान को लेकर लोकसभा और राज्यसभा—दोनों सदनों में भारी शोरगुल देखने को मिला, जिसके चलते कार्यवाही को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा।

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी की एक रैली में लगाए गए नारों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। नड्डा ने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व की सोच पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। नड्डा के बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

Parliament Winter Session: कांग्रेस रैली में लगाए आपत्तिजनक नारों को लेकर लोकसभा में भी सत्ता पक्ष आक्रामक

उधर, लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा के एक सांसद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने माफी मंगवाई थी, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ता है।

रिजिजू ने आरोप लगाया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस रैली के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए गए, जबकि पूरा पार्टी नेतृत्व वहां मौजूद था। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा देश की राजनीति के स्तर को गिराती है और इसके लिए कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मामले को लेकर भाजपा सांसदों और मंत्रियों ने एकजुट होकर कांग्रेस से जवाबदेही तय करने की मांग की। हंगामा बढ़ने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।

राजस्थान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने लगाए पीएम के खिलाफ नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने वाली महिला नेता का नाम मंजू लता मीणा है। मंजू लता जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हैं। नारेबाजी को लेकर जब न्यूज एजेंसी ANI ने उनसे बातचीत की तो मंजू ने कहा कि वह अपने बयान पर अब भी कायम हैं। मंजूलता ने कहा कि जनता में वोट चोरी को लेकर भारी आक्रोश है। पूरे भारत से रामलीला मैदान पहुंची है। जनता ने आज यह साबित कर दिया है कि सब वोट चोरी के खिलाफ हैं। निर्वाचन आयोग भी सरकार के कहने के मुताबिक चल रहा है। जबकि चुनाव आयोग को स्वतंत्र होना चाहिए, उसे खुद निर्णय लेना चाहिए, लेकिन आज के समय वह सरकार के इशारे पर चल रहा है।

उधर इस विवाद पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “आप (मीडिया) यह नहीं पूछते कि केंद्रीय संसदीय मंत्री खुद सदन की कार्यवाही में बाधा क्यों डाल रहे थे। मंच से किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा। फिर हमें पता चला कि जनता में से किसी या कार्यकर्ता ने ऐसा बयान दिया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह कौन था, तो फिर इस मुद्दे को सदन में क्यों उठाया जा रहा है? वे (सत्ताधारी पक्ष) सदन को चलने ही नहीं देना चाहते। हमने प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन वे वह भी नहीं कर रहे हैं।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप