भिंड के बैसली डैम में युवक के डूबने की आशंका से हड़कंप, 24 घंटे से लापता – अब तक नहीं मिला सुराग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भिंड, गोहद थाना क्षेत्र स्थित बैसली डैम में रविवार शाम एक युवक के डूबने की आशंका ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक के कपड़े, मोबाइल और पर्स डैम के किनारे मिले हैं, लेकिन रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सोमवार सुबह से रेस्क्यू में जुटी हुई है।


कपड़े, मोबाइल और पर्स मिले किनारे, युवक लापता

जानकारी के अनुसार, नौनैरा निवासी योगेश (27) पुत्र स्व. जिलेदार, जो इन दिनों कनिष्का पेट्रोल पंप के पास किराए पर रह रहा था, रविवार शाम करीब 6:30 बजे बैसली डैम पर पहुंचा था। यह डैम स्थानीय जल आपूर्ति के लिए अहम माना जाता है। योगेश ने डैम पर मौजूद वॉटर ऑपरेटर के कमरे में अपना मोबाइल फोन, पर्स और कपड़े रख दिए और गार्ड को नहाने जाने की सूचना देकर पानी में उतर गया।


गार्ड ने दी परिजनों को सूचना

जब काफी देर तक योगेश पानी से बाहर नहीं आया, तो डैम पर मौजूद गार्ड को चिंता हुई। उसने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।


रातभर चला रेस्क्यू, कोई सफलता नहीं

स्थानीय गोताखोरों और पुलिस बल ने रातभर योगेश की तलाश की, लेकिन डैम के गहरे पानी में उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरे और सीमित संसाधनों के चलते रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घटना स्थल पर मौजूद परिजनों की स्थिति बेहद व्याकुल रही।


प्रशासन ने सोमवार सुबह तेज किया सर्च ऑपरेशन

सोमवार सुबह होते ही फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। मौके पर तहसीलदार विश्राम शाक्य, थाना प्रभारी मनीष धाकड़ सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अब एसडीआरएफ की विशेष टीम को भी भिंड से बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। डैम के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।


थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया, “युवक के डूबने की आशंका को देखते हुए हम सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। परिवार के सदस्य मौके पर हैं और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।”


स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर

प्रशासन ने एहतियातन डैम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी कड़ी कर दी है। इस घटना ने फिर से एक बार यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जलाशयों के आसपास सुरक्षा उपायों की कितनी जरूरत है। नहाने या तैरने के लिए जाने वालों को सावधानी बरतने और प्रशासन की हिदायतों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे