Pandhurna news: किसान आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पांढुर्णा में मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन, नकुलनाथ बोले– गूंगी-बहरी सरकार नहीं सुन रही किसानों की आवाज

संवाददाता: संजय कामडे

Pandhurna news: किसानों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर सोमवार को पांढुर्णा में कांग्रेस द्वारा किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किया। यह रैली तीन शेर चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपा गया।

छत्रपति शिवाजी चौक पर पुतला दहन

रैली के दौरान छत्रपति शिवाजी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ समय के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। कार्यकर्ताओं ने आग बुझाने के प्रयासों का विरोध किया।

नकुलनाथ का सरकार पर तीखा हमला

तीन शेर चौक पर आयोजित किसान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की पुकार नहीं सुन रही है, इसलिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। आवश्यकता पड़ी तो हर सप्ताह आंदोलन किया जाएगा।

खाद-यूरिया और फसल दाम का मुद्दा उठाया

नकुलनाथ ने कहा कि दो माह पहले किसानों को खाद और यूरिया तक नहीं मिल पा रहा था। आंदोलन के बाद ही व्यवस्था में सुधार हुआ। उन्होंने कपास के दामों को लेकर सरकार पर अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि जब कमलनाथ कपड़ा मंत्री थे, तब कपास का भाव बेहतर था, लेकिन आज भी किसान उसी स्थिति में हैं। जब तक कपास का मूल्य दस हजार रुपये नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

भाजपा शासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप

नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है और केवल घोषणाएं की जा रही हैं।

सौसर विधायक विजय चौरे का बयान

सौसर विधायक विजय चौरे ने कहा कि जो किसान देश की आबादी का पेट भरता है, वही आज सरकार के सामने हाथ जोड़ने को मजबूर है। उन्होंने मक्का के समर्थन मूल्य का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब प्रभारी मंत्री के सामने 2400 रुपये समर्थन मूल्य की मांग रखी गई, तो वे मौन हो गए। साथ ही जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के धंधे फलने-फूलने के आरोप भी लगाए।

विधायक निलेश उईके ने उठाई फसलों की कीमत का सवाल

पांढुर्णा विधायक निलेश उईके ने कहा कि प्रदेश में दो दशक और केंद्र में एक दशक से भाजपा की सरकार होने के बावजूद अन्नदाता परेशान है। कपास, मक्का, संतरा सहित अन्य फसलों के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

बड़ी संख्या में नेता और किसान रहे मौजूद

किसान सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, किसान संघ अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर, मौसर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यमदे, विधायक सुनील उईके, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, एआईसीसी सचिव चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और किसान उपस्थित रहे।

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर