,

यमन में पाकिस्तानी LPG टैंकर पर इजराइली ड्रोन हमला: 24 पाकिस्तानी बंधक, 10 दिन बाद रिहाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
यमन में पाकिस्तानी LPG टैंकर पर इजराइली ड्रोन हमला: 24 पाकिस्तानी बंधक, 10 दिन बाद रिहाई

BY: MOHIT JAIN

यमन में एक बड़ा समुद्री संकट टल गया। 17 सितंबर को यमन के रास अल-ईसा बंदरगाह पर इजराइली ड्रोन ने पाकिस्तान के एलपीजी (LPG) टैंकर पर हमला किया था। इस टैंकर पर 27 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें 24 पाकिस्तानी, 2 श्रीलंकाई और 1 नेपाली नागरिक शामिल थे। हमले के बाद जहाज पर सवार सभी लोगों को हूती विद्रोहियों ने बंधक बना लिया था। अब 10 दिन बाद सभी सुरक्षित रिहा कर दिए गए हैं।

ड्रोन हमले के बाद मचा हड़कंप

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि ड्रोन हमले से टैंकर के एक एलपीजी टैंक में विस्फोट हुआ और आग लग गई। हालांकि चालक दल ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। तभी हूती विद्रोहियों की नावें वहां पहुंचीं और जहाज को घेरकर सभी को बंधक बना लिया।

10 दिन बाद मिली राहत

लंबी बातचीत और लगातार प्रयासों के बाद हूती विद्रोहियों ने चालक दल और टैंकर को रिहा कर दिया। नकवी ने कहा कि सभी सदस्य यमन क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि टैंकर पर सवार 24 पाकिस्तानी नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पाकिस्तानी दूतावासों ने यमन और अन्य देशों से संपर्क साधा और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए।

सरकार और एजेंसियों की बड़ी भूमिका

गृह मंत्री नकवी ने चालक दल की सुरक्षित वापसी के लिए सुरक्षा एजेंसियों, ओमान में पाकिस्तानी राजदूत नावेद बोखारी और उनकी टीम सहित कई अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब उम्मीद कम होती जा रही थी, तब सभी ने मिलकर दिन-रात काम किया और हमारे नागरिकों की रिहाई संभव हुई।

यमन पर इजराइल के हमले जारी

यह घटना ऐसे समय हुई है जब इजराइल और यमन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इससे पहले 10 सितंबर को इजराइल ने यमन की राजधानी सना पर हमला किया था। अल मसीरा टीवी के मुताबिक, उस समय हूती रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया गया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि हमला एक गुप्त ठिकाने पर किया गया था, जिसे कमांड और कंट्रोल हेडक्वार्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा