पाकिस्तान: बलूचिस्तान में यात्री बस से अगवा कर 9 लोगों की हत्या, हमलावरों ने केवल पंजाबी यात्रियों को बनाया निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बलूचिस्तान (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चलती यात्री बस को रोककर 9 यात्रियों का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह हमला झोब इलाके के पास N-40 राजमार्ग पर हुआ जब कालेटा से लाहौर जा रही बस को सशस्त्र आतंकियों ने बीच रास्ते में रोक लिया।


कैसे अंजाम दी गई वारदात?

पाकिस्तान की जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने बस को रुकवाने के बाद यात्रियों से उनके पहचान पत्र मांगे और पंजाब प्रांत से संबंधित लोगों को चुनकर बस से नीचे उतार दिया।
इसके बाद 9 पुरुष यात्रियों को अगवा कर लिया गया। करीब 1 से 1.5 घंटे बाद उनकी लाशें पास की पहाड़ियों में एक पुल के नीचे बरामद हुईं। सभी को करीब से गोली मारकर हत्या की गई थी।


पीड़ितों की पहचान और घटनास्थल

मरने वालों में अधिकतर यात्री मंडी बहाउद्दीन, गुझरनवाला और वजीराबाद जिलों से थे। इस भयावह वारदात ने पूरे पंजाब क्षेत्र में आक्रोश की लहर फैला दी है।

झोब के डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसाखेल के अनुसार, हमले में शामिल आतंकियों की संख्या 10 से 12 के बीच थी।
सुरक्षाबलों के मुताबिक, इन हमलावरों ने RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) और स्वचालित हथियारों से फोर्सेज पर भी हमला किया, जिसके बाद जंगलों की ओर फरार हो गए। सुरक्षाबलों द्वारा पीछा करने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान सरकार और बलूचिस्तान के स्थानीय प्रशासन ने इस हमले को आतंकी घटना बताते हुए कड़ी निंदा की है।
प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दिलाने का वादा किया है।

सरकार ने पहले ही N-70 और N-40 जैसे हाई-रिस्क मार्गों पर रात के समय यात्रा पर रोक और मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं (SOPs) लागू कर रखी थीं, लेकिन इसके बावजूद हुई इस बड़ी चूक ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे