,

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान और POK में भारतीय स्ट्राइक, 80+ आतंकी ढेर | Surgical Strike 2.0

80+ आतंकी मारे गए

भारतीय सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी संगठनों के नौ ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में 80 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी।

किन आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ?

भारत ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख ट्रेनिंग कैंप्स, लॉन्च पैड और आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों को निशाना बनाया। सबसे बड़े हमले बहावलपुर (JeM का गढ़) और मुरीदके (LeT का मुख्यालय) पर किए गए, जहां हर एक ठिकाने पर 25-30 आतंकी मारे गए।

  • मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मस्जिद वा मरकज तैयबा (LeT का आतंकी प्रशिक्षण केंद्र) नष्ट किया गया।
  • बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा ट्रेनिंग कैंप टारगेट किया गया।
  • अन्य हमले POK और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में आतंकियों के छिपे ठिकानों पर किए गए।

भारत ने क्यों किया यह ऑपरेशन?

इस ऑपरेशन का नाम “ऑपरेशन सिंदूर” रखा गया, जो पहलगाम हमले में शहीद हुए नागरिकों की याद में है। भारतीय सेना ने अपने एक वीडियो में कहा— “न्याय मिल गया”।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा— “दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।”

अब क्या?

भारतीय एजेंसियां अभी भी हमलों में मारे गए आतंकियों की सही संख्या की पुष्टि कर रही हैं। पाकिस्तान की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।