,

सिंदूर ऑपरेशन: पहलगाम हमले का करारा जवाब

Operation Sindoor: A befitting reply to the Pahalgam attack

BY- ISA AHMAD

धमतरी में पूर्व सैनिकों ने मनाया जश्न

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष सैलानियों की जान चली गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के महज 15 दिन बाद भारतीय सेना ने ‘सिंदूर ऑपरेशन’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक कर इसका करारा जवाब दिया है।

इस सैन्य कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 80 आतंकवादी ढेर हुए हैं।

सेना की इस कार्रवाई से देशभर में गर्व और आत्मविश्वास की लहर है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भारतीय सेना के इस शौर्य और पराक्रम पर जश्न मनाया।

परिषद के सदस्यों ने कहा कि पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत सरकार ने बिल्कुल सही समय पर सिंदूर ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने जो साहस दिखाया है, वह पूरी दुनिया को यह संदेश देता है कि भारत अब किसी भी आतंकी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पूर्व सैनिकों ने यह भी कहा कि भारत को इस तरह की जवाबी कार्रवाई करते रहना चाहिए, ताकि आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाने से पहले सौ बार सोचें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो वे भी देश के लिए सीमा पर लड़ने को तैयार हैं।

देश के वीर जवानों के पराक्रम को नमन करते हुए धमतरी में यह कार्यक्रम देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

रिपोर्ट: वैभव चौधरी, धमतरी

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…