Omkareshwar news: चार वर्षीय यशसिंह चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंग यात्रा पर, ओंकारेश्वर पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता – ललित दुबे

Omkareshwar news: देशभर में सनातन धर्म और गौ माता की रक्षा का संदेश लेकर चार वर्षीय बालक यशसिंह अपने पिता सुरजीत सिंह (निवासी मथुरा) के साथ भारत भ्रमण पर निकले हैं। पिता–पुत्र की यह आध्यात्मिक यात्रा लगभग तीन माह पूर्व मथुरा से प्रारंभ हुई थी, जिसके तहत वे चार धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर रहे हैं।

बुधवार 18 दिसंबर को यशसिंह अपने पिता के साथ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा में सुरजीत सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना, गौ माता की रक्षा का संदेश देना तथा हिंदू राष्ट्र भारतवर्ष की संकल्पना को जन–जन तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं।

कम उम्र में ही लंबी धार्मिक यात्रा पर निकले यशसिंह लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। श्रद्धालु इस बालक के साहस और संकल्प की सराहना कर रहे हैं। ओंकारेश्वर पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं भक्तों ने उनका स्वागत कर यात्रा की सफलता की कामना की।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं