,

Omkareshwar : बड़ा हादसा, नर्मदा स्नान के दौरान गुजरात के दो युवक डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Omkareshwar

Report: Lalit dubay

Omkareshwar  : पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर मंगलवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ नर्मदा नदी में स्नान करने के दौरान गुजरात से आए दो दोस्त गहरे पानी में समा गए। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

स्नान के दौरान फिसला पैर और हुआ हादसा

Omkareshwar  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के वापी इलाके से दोस्तों का एक समूह ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए आया था। मंगलवार तड़के जब सभी दोस्त ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी अचानक एक युवक का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा दोस्त भी गहरे पानी की चपेट में आ गया और दोनों नदी की लहरों में लापता हो गए।

गुजरात के रहने वाले थे दोनों मृतक

Omkareshwar  लापता हुए युवकों की पहचान मनीष सिन्हा (22 वर्ष) और विवेक सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है। मनीष आराधना नगर, चन्नोद (गुजरात) और विवेक शिव शक्ति रेसिडेंसी, वापी (गुजरात) का निवासी था। दोनों अपने अन्य दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर आए थे, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Omkareshwar  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुबह से ही गोताखोरों द्वारा शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि खबर लिखे जाने तक सफलता हाथ नहीं लगी थी। अंधेरे और बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

Read this: Morena : लापता युवती का सुराग न मिलने पर आक्रोश: परिजनों ने घेरा एसपी कार्यालय, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम