,

निवाड़ी: प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, शव घर में दफनाकर आरोपी सोता रहा; पुलिस अभिरक्षा से फरार

Report: Amit Shrivastva, Edit: Yoganand Shrivastva

निवाड़ी। जिले के रजपुरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव को अपने घर में दफना दिया और उसी स्थान पर खाट डालकर सोता रहा। पुलिस ने जानकारी मिलने पर कार्रवाई शुरू की और शव बरामद किया।

मृतिका की पहचान रोहणी राजपूत के रूप में हुई है। आरोपी रतिराम राजपूत ने पुलिस को बताया कि उनका मृतिका के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी था। बीते कुछ दिनों से रोहणी लगातार रतिराम पर दबाव डाल रही थी कि वह उससे शादी कर ले। इसी तनाव में रतिराम ने अपने दोस्तों कालीचरण, मुकेश और ज्ञान सिंह के साथ मिलकर 2 अक्टूबर की रात हत्या की योजना बनाई।

बताया गया है कि आरोपी ने पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाए और फिर गलाघोंट कर रोहणी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के कच्चे फर्श में गड्ढ़ा खोदकर शव दफनाया और मिट्टी तथा गोबर से फर्श को लीप कर खाट डालकर तीन दिन तक उसी पर सोता रहा। मृतिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रतिराम को अपनी कस्टडी में लिया। लेकिन पुलिस चौकी चकरपुर में शौच के बहाने आरोपी फरार हो गया। इस घटना के बाद दो पुलिस आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक निवाड़ी ने बताया कि आरोपी और हत्या में शामिल उसके दोस्तों की तलाश जारी है। इस मामले में ग्रामीण और मृतिका के परिजन भी पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र