अंबिकापुर में फॉरेस्ट विभाग की लापरवाही, पेड़ कटाई से घंटों बाधित रहा यातायात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Negligence of Forest Department in Ambikapur, traffic disrupted for hours due to tree cutting

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

लेखक- ईसा अहमद

अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर फॉरेस्ट विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चठीरमा क्षेत्र में एक विशाल सेमर पेड़ की कटाई के बाद सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। अचानक सड़क जाम होने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिना इंतजाम के पेड़ की कटाई

जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट विभाग की ओर से दिनदहाड़े बड़े सेमर पेड़ की कटाई की गई। लेकिन सड़क पर यातायात नियंत्रण के लिए किसी प्रकार की बैरिकेट्स या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप पेड़ काटते ही पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया।

यातायात ठप, दिखी नाराजगी

सड़क जाम होने से छोटे-बड़े वाहन फंस गए। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस घटना को लेकर आम जनता में विभाग के खिलाफ नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को पहले ही आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि राहगीरों को दिक्कत न झेलनी पड़े।

भारी परेशानी का सामना

पेड़ कटाई की वजह से न सिर्फ यात्री बल्कि आसपास के दुकानदार और स्कूली बच्चों तक को असुविधा हुई। लोगों ने इसे फॉरेस्ट विभाग की गंभीर लापरवाही करार देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की