Haryana Cabinet 2024: नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने सीएम, जानिए पूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana Cabinet 2024

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है।नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे। इस दौरान 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पंचकूला आयोजित इस समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

सबसे ज्यादा ओबीसी समुदाय को साधा

हरियाणा की सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बीजेपी ने एक तरह से एनडीए का शक्ति प्रदर्शन करने का जरिया भी बनाया। एनडीए में शामिल दलों में शामिल सभी बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। बताना होगा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है और 1966 में हरियाणा का गठन होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। बीजेपी ने हरियाणा सरकार में ओबीसी समुदाय को सबसे ज्यादा भागीदारी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद ओबीसी समुदाय से आते हैं।
• ओबीसी समुदाय में आने वाले गुर्जर समुदाय के विधायक राजेश नागर मंत्री बने हैं।
• ओबीसी समुदाय से आने वाले रणबीर सिंह गंगवा भी मंत्री बने हैं।
• अहीर (यादव) समुदाय से भी दो नेता मंत्री बने हैं।

ये रही सैनी सरकार की सेना

  • अनिल विज, कैबिनेट मंत्री
  • कृष्णलाल पंवार, कैबिनेट मंत्री
  • राव नरबीर, कैबिनेट मंत्री
  • महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री
  • विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री
  • डॉ अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री
  • श्याम सिंह राणा, कैबिनेट मंत्री
  • रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री
  • कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री
  • श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री
  • आरती राव, कैबिनेट मंत्री
  • राजेश नागर, ( राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार)
  • गौरव गौतम, (राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार)

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,