,

Naxal Surrender News: लाल आतंक पर सबसे बड़ा वार: छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर, तेलंगाना में 20 का ऐतिहासिक समर्पण

Naxal Surrender News

रिपोर्ट- मनीष सिंह

Naxal Surrender News: स्वेदश न्यूज कोरिया रिपोर्ट ने खबर दी है तेलंगाना में माओवादी संगठन को 3 जनवरी 2026 को बड़ा झटका लगा है। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के बटालियन कमांडर बड़से सुक्का उर्फ देवा (DK SZCM) समेत CPI (माओवादी) के कुल 18 अंडरग्राउंड कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इधर छत्तीसगढ़ में 14 नक्सलियों को मार गिराने के बाद तेलंगाना में इस साल का ये सबसे बड़ा सरेंडर माना जा रहा है।

Naxal Surrender News:

इस आत्मसमर्पण में तेलंगाना स्टेट कमेटी के वरिष्ठ नेता कंकनाला राजी रेड्डी उर्फ वेंकटेश (SCM) का नाम भी शामिल है, जिन्हें संगठन का एक प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। इन वरिष्ठ नेताओं के मुख्यधारा में लौटने को सुरक्षा एजेंसियां नक्सल नेटवर्क के कमजोर पड़ने का संकेत मान रही हैं।

Naxal Surrender News: भारी मात्रा में हथियार किए गए जमा

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने कुल 48 हथियार और 2,206 राउंड गोला-बारूद जमा किए। जब्त हथियारों में शामिल हैं.

Naxal Surrender News:

Naxal Surrender News: ये विदेशी हथियार सौंपे


2 लाइट मशीन गन (LMG)
1 अमेरिका निर्मित कोल्ट राइफल
1 इजरायली टेवर (Tavor) राइफल
8 AK-47
10 INSAS राइफल
8 SLR
4 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL)
11 सिंगल-शॉट हथियार
2 ग्रेनेड
1 एयर गन

Naxal Surrender News: संगठन के लिए निर्णायक मोड़

उधर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डीआरजी (डिस्ट्रीक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ में 14 नक्सली मार गिराए गए, जिसमें कोन्टा एरिया कमेटी का नामी नक्सली सचिन मंगडू भी शामिल है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह घटनाक्रम PLGA और तेलंगाना स्टेट कमेटी की संरचना के कमजोर होने की दिशा में एक अहम संकेत है। अधिकारियों के मुताबिक, शीर्ष स्तर के कैडरों का आत्मसमर्पण आने वाले समय में माओवादी संगठन की गतिविधियों पर गहरा असर डाल सकता है। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ये भी जानिए: Sukma Naxal Encounter: डीआरजी जवानों को बड़ी सफलता, 14 नक्सली ढेर

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…