नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने दिखाया एक्टिंग टैलेंट, वायरल हुआ ऑडिशन वीडियो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 15 वर्षीय बेटी शोरा सिद्दीकी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नवाजुद्दीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शोरा किसी सीन का ऑडिशन देती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी दमदार परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशंस को देख फैंस काफी प्रभावित हुए हैं।

वीडियो देख पिता नवाजुद्दीन भी हुए इमोशनल

सेक्रेड गेम्स’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके नवाजुद्दीन ने बेटी के इस ऑडिशन वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “Can I come in…? Scene one.” वीडियो में शोरा अंग्रेजी में संवाद बोलती नजर आती हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह सीन किसी फिल्म, सीरीज या प्ले का है, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस देख यह अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि शोरा का अभिनय में गहरा रुझान है।

नेटिजन्स ने की तारीफ, बोले- “अगली राधिका आप्टे!”

वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर शोरा को लेकर तारीफों की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे इनमें अगली राधिका आप्टे दिख रही हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “अगर नेपोटिज्म ऐसा हो, तो कोई शिकायत नहीं। बाकी स्टारकिड्स से बेहतर हैं।” अब देखना होगा कि शोरा को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने की जिम्मेदारी कौन उठाता है और क्या उन्हें भी किसी बड़े बैनर से डेब्यू करने का मौका मिलेगा।

नवाजुद्दीन की अगली फिल्में

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘कॉस्टाओ’ मई में ZEE5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह जल्द ही ‘सेक्शन 108’, ‘नूरानी चेहरा’, ‘संगीन’ और ‘रात अकेली है 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। महामारी के बाद नवाज की ज्यादातर फिल्में ओटीटी पर ही आ रही हैं। उनकी आखिरी थियेटर रिलीज ‘जोगीरा सारा रा रा’ थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने अपने पहले ही ऑडिशन वीडियो से यह संकेत दे दिया है कि वह भी अभिनय की दुनिया में एक नई पहचान बना सकती हैं। उनके अभिनय कौशल और आत्मविश्वास को देखकर फैंस और इंडस्ट्री दोनों की नजरें अब उनके फ्यूचर डेब्यू पर टिकी हैं।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे