Nawada: बस और टोटो चालकों की झड़प, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada

Report by: Rishabh Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Nawada: रजौली थाना क्षेत्र के करमा कला स्थित राइस मिल के समीप शनिवार की शाम करीब 5 बजे बस और टोटो चालकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

Nawada: सिरदला में शुरू हुई थी नोंकझोंक

मिली जानकारी के अनुसार, सिरदला बाजार में पहले बस और टोटो चालक के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान टोटो चालक ने बस चालक को धमकी दी थी कि वह उनके गांव की ओर नहीं जाए। इसके बाद जब बस (WB41H1154) करमा कला गांव पहुंची, तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने बस को रोककर चालक और खलासी के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Nawada: बस चालक ने छह लोगों पर दर्ज कराई FIR

Nawada

बस चालक सुजीत यादव (पिता- छमन यादव, निवासी बड़गांव, सिरदला) ने रजौली थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने करमा कला निवासी रौशन कुमार (पिता- सुनील साह), पप्पू कुमार, गोपाल कुमार, अनिल प्रसाद, दिबौर निवासी सुबोध कुमार और परसा (सिरदला) निवासी मुनीरक कुमार को आरोपी बनाया है।

Nawada: लूट और मारपीट का आरोप

आवेदन में चालक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से मारपीट की, उनके गले की सोने की चेन छीन ली और खलासी के पास रखे 5,000 रुपये (यात्रियों से लिया गया किराया) भी लूट लिया। साथ ही बस लूटने का प्रयास भी किया गया।

Nawada: पुलिस कर रही है जांच

रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Read also: Rohtas: पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे