Report: Devendra Jaiswal
आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य आयोजन गुजरात के केवड़िया में हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित परेड में मध्य प्रदेश पुलिस कंटिंजेंट ने भी हिस्सा लिया। इस दल का नेतृत्व इंदौर की डीएसपी नीति राजेश दंडोतिया ने किया, जिन्होंने परेड में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है।





