Bokaro: नाथू सिंह मीणा ने संभाला 42वें एसपी का पदभार; बोले- ‘पब्लिक के साथ व्यवहार सुधारे पुलिस, दर्ज करें हर शिकायत’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी नाथू सिंह मीणा ने शनिवार को बोकारो के 42वें पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान एसपी हरविंदर सिंह ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नए एसपी ने पुलिसिंग को लेकर अपनी सख्त और जन-केंद्रित कार्ययोजना साझा की।

Bokaro थाने आने वाली हर जनता की सुनी जाए फरियाद

पदभार संभालते ही एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की छवि जनता के बीच तभी सुधरेगी जब थानों में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होगा।

  • शिकायत पर एक्शन: एसपी ने निर्देश दिया कि थाने आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत सुनना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।
  • जांच की अनिवार्यता: उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मामला प्रथम दृष्टया दर्ज करने लायक न भी लगे, तो भी उसकी गहन जांच जरूर की जानी चाहिए ताकि पीड़ित को न्याय का भरोसा मिल सके।

Bokaro अपराधियों पर नकेल और पेंडिंग केसों का निपटारा

जिले की कानून व्यवस्था को लेकर एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ बोकारो पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ जिले में जितने भी पुराने और लंबित (Pending) मामले हैं, उनका समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता से आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना उनकी मुख्य चुनौती होगी।

Bokaro जनता के बीच छवि सुधारने पर जोर

एसपी मीणा ने स्वीकार किया कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार मित्रवत होना चाहिए ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी समस्याएं साझा कर सकें। लंबित कांडों की समीक्षा और फील्ड स्तर पर पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वे जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Read this: RCB vs DC की बेंगलुरु में होगी भिड़ंत, शानदार फॉर्म में RCB; जानिए प्लेइंग 11

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की