Narwana: एयरक्राफ्ट बेस पर तैनात जवान मनीष कुमार का निधन, गांव सुलेहड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Narwana

Report By: Virendra Sharma

Narwana: भारतीय सेना में तैनात सिपाही मनीष कुमार का 18 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल स्थित एयरक्राफ्ट बेस पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सैन्य यूनिट सहित पैतृक गांव सुलेहड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।

शारीरिक अभ्यास के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) विंग में सेवाएं दे रहे थे। शारीरिक अभ्यास के बाद आराम के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकीय जांच में शरीर की नस फटने को मृत्यु का कारण बताया गया।

2016 में सेना में हुए थे भर्ती

मनीष कुमार मूल रूप से गांव सुलेहड़ा, उपमंडल नरवाना के निवासी थे। वर्ष 2016 में उन्होंने सिख रेजीमेंट (टीए ब्रांच) के माध्यम से भारतीय सेना जॉइन की थी। उन्होंने जालंधर में प्रशिक्षण प्राप्त किया और वर्तमान में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पिता जगदीश सिंह, माता सुदेश, पत्नी सुशीला और भाई सोनू हैं।

गांव सुलेहड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

जवान का पार्थिव शरीर 19 दिसंबर 2025 को सैनिक सम्मान के साथ गांव सुलेहड़ा लाया गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई सोनू ने चिता को मुखाग्नि दी।

21 राउंड फायर कर दी गई सलामी

अंतिम संस्कार से पहले नायब तहसीलदार रणवीर सिंह ने प्रशासन की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने 21 राउंड फायर कर दिवंगत सैनिक को अंतिम सलामी दी।

नारों के बीच निकली शव यात्रा, गांव में मातम

गांव पहुंचने पर हजारों की संख्या में ग्रामीण और युवा शव यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और मनीष कुमार अमर रहे के नारों से माहौल गूंज उठा। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और अंतिम संस्कार के समय हर आंख नम नजर आई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री