,

Nainital Traders Association: नैनीताल व्यापार मंडल ने पार्किंग शुल्क वृद्धि और सौंदर्यीकरण योजनाओं पर उठाए सवाल, झील संरक्षण की उठाई मांग

Nainital Traders Association

Nainital Traders Association: सरोवर नगरी नैनीताल में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी चिंता जाहिर की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि जिला प्रशासन की पर्यटन संवर्धन और सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाओं से व्यापारी वर्ग निराश है। उनका आरोप है कि नैनी झील के किनारे हट्स और अन्य पक्के निर्माण किए जा रहे हैं, जिससे झील में सिल्ट जमाव बढ़ने की आशंका है और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

प्रेस वार्ता में पुनीत टंडन ने नगर पालिका द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान पार्किंग शुल्क में लगभग 400 प्रतिशत वृद्धि किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस फैसले का न तो राज्य सरकार ने विरोध किया और न ही विपक्ष ने इस पर कोई प्रभावी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी बताया कि बाहरी मोटरसाइकिलों से शहर में प्रवेश पर ₹100 शुल्क लगाने के प्रस्ताव को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश के बाद रोक दिया गया, लेकिन पार्किंग शुल्क वृद्धि का मुद्दा अब भी बरकरार है।

Nainital Traders Association: व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन बोले- पर्यटन और विकास के नाम पर नैनीताल की प्राकृतिक विरासत से हो रहा समझौता

Nainital Traders Association: उन्होंने कहा कि नैनीताल को बचाने के लिए सभी व्यापारियों और शहरवासियों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उनके अनुसार, शहर की सफाई, पर्यावरण संरक्षण और झील की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार मंडल की लीगल टीम सभी मामलों पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

READ ALSO: HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

Nainital Traders Association: 400% पार्किंग शुल्क वृद्धि का विरोध, संगठन को मजबूत कर जरूरत पड़ने पर कोर्ट जाने की दी चेतावनी

पुनीत टंडन ने बताया कि छह माह बाद माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सदस्यता और नामांकन फॉर्म शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर नैनीताल के संरक्षण और विकास में सहयोग करने की अपील की।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण