मुजफ्फरनगर: शादी के विवाद में पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या, थाने में किया सरेंडर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले के खालापुर क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गय्यूर (48) ने बेटी की शादी अपनी पसंद से तय की थी, जबकि बेटी इस रिश्ते का विरोध कर रही थी। गुस्से में आकर गय्यूर ने शनिवार को गला दबाकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती किसी और से विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था।

इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, हाल ही में कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां एक पिता ने प्रेम संबंधों के चलते बेटी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई