Murena news:खेल-खेल में गोली चलने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena news: आज रात खेल-खेल में गोली चलने से एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना: पोरसा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर की है। बताते है कि, रात को 7 वर्षीय मासूम मकान मालिक के बेटे के साथ चोर सिपाही का खेल खेल रहा था। इसी दौरान मकान मालिक के 14 वर्षीय नाबालिग बेटे के हाथ से अचानक रायफल का ट्रिगर दब गया। गोली मासूम के सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि, मकान मालिक के बेटे ने साजिशन गोली मारकर हत्या की है। पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है।

जानकारी के अनुसार पोरसा थाना क्षेत्र की हद के आने वाले संजय नगर में धर्मराज सिंह तोमर किराए के मकान में रहते है। उनका 7 वर्षीय बेटा ऋषभ रात करीब 10 बजे मकान मालिक के दोनों बेटों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में खेल रहा था। बताते है कि, खेल के दौरान मकान मालिक के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी 315 बोर की रायफल खूंटी से उतार कर हाथ मे ले ली। रायफल लोडेड हालत थी। इसलिए खेल के दौरान जैसे हो नाबालिग ने उंगली से ट्रिगर दबाया गोली चल गई। गोली ऋषभ के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर ऊपर पहुंचे तो यहां पर ऋषभ खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। वे मासूम को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद रायफल को अपने कब्जे में लिया। शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मृतक ऋषभ के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि, गोली इस हथियार से नहीं बल्कि दूसरे से चली है। उसे मकान मालिक अपने साथ लेकर मौके से फरार गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक फोरेंसिक एक्सपर्ट घटना स्थल का निरक्षण कर रहे है। शव का पीएम करने मुरैना से डॉक्टरों की एक टीम पोरसा के लिए रवाना हो गई है।

नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

मृतक के ताऊ रामराज सिंह तोमर का कहना है कि, खेल-खेल में नहीं बल्कि एक साजिश के तहत ऋषभ की हत्या की गई है। पुलिस उनकी बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं है। वह मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र