,

Munger: नाबालिग छात्रा की संदिग्ध हत्या, रिश्ते में फुआ पर गंभीर आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Munger

Report: Athar khan

घर में मिला 16 वर्षीय छात्रा का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका
Munger मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलूपूर पंचायत, वार्ड संख्या-10 में 16 वर्षीय छात्रा रचना का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रचना, नवल सिंह की बेटी थी और दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उसका शव रिश्ते में फुआ बताई जा रही 26 वर्षीय काजल के घर से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार जब वे वहां पहुंचे तो रचना का गला दबा हुआ पाया गया, जिससे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप
Munger परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि रचना की हत्या काजल ने ही की है। बताया गया कि काजल का घर मृतका के घर के पास ही है और दोनों के बीच परिचय था। परिजनों का कहना है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Munger घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने काजल के घर से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Read this: Raipur Republic Day Police Awards: पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदकों से किया जाएगा अलंकृत

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में