मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्या का पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक्टिंग स्टूडियो में ऑडिशन के बहाने बुलाया था, सभी बच्चे सुरक्षित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mumbai: Police encounter Rohit Arya, accused of holding 17 children hostage; he was called to an acting studio for audition.

by: vijay nandan

मुंबई: पवई इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने एक्टिंग क्लास में 17 बच्चों को बंधक बना लिया और स्टूडियो में आग लगाने की धमकी दी। घटना आर.ए.स्टूडियो में हुई, जहां बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे 15 साल से कम उम्र के थे और ऑडिशन के बहाने स्टूडियो पहुंचे थे। लंच ब्रेक तक जब कोई बच्चा बाहर नहीं आया, तो माता-पिता चिंतित हो उठे। इसी दौरान आरोपी रोहित आर्या ने एक वीडियो जारी कर बच्चों को बंधक बनाए जाने की बात स्वीकार की और धमकी दी कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह स्टूडियो में आग लगा देगा।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों के घायल हालत में बाहर निकलने के बाद स्थिति की गंभीरता बढ़ गई हालांकि पुलिस ने धैर्यपूर्वक बातचीत और रणनीति से आरोपी को काबू में कर लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी को गोली मार दी बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आरोपी रोहित आर्या कौन है?

रोहित आर्या पुणे का रहने वाला है और खुद को सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर बताता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पहले शिक्षा से जुड़ी सरकारी परियोजनाओं में ठेकेदार रह चुका है। आरोप है कि उसे एक स्कूल प्रोजेक्ट का भुगतान नहीं मिला, जिसके बाद से वह आर्थिक नुकसान से परेशान था। इसी नाराज़गी में उसने यह चरम कदम उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोहित आर्या ने सरकारी विभागों से संवाद और ध्यान आकर्षित करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। उसने विज्ञापन और एक्टिंग के बहाने बच्चों को स्टूडियो बुलाया और वहां उन्हें बंद कर दिया।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि स्थिति बेहद तनावपूर्ण थी, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए। मुंबई जैसे हाई सिक्योरिटी वाले शहर में दिनदहाड़े 17 बच्चों का अपहरण और बंधक बनाना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी के साथ कोई और सहयोगी भी था या उसने अकेले ही यह साजिश रची थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में