Indore news: मुख्यमंत्री के छोटे पुत्र अभिमन्यु यादव पत्नी संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

Indore news: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे पुत्र अभिमन्यु यादव अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर निकले हैं। इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। नर्मदा परिक्रमा की विधिवत शुरुआत 22 दिसंबर को ओंकारेश्वर से की गई।

बड़वानी पहुंचकर किया मां नर्मदा का पूजन

यात्रा के क्रम में मंगलवार को अभिमन्यु यादव परिवार सहित बड़वानी पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने नर्मदा तट स्थित राजघाट बैकवाटर क्षेत्र में मां नर्मदा की आरती और पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न की। पूजन के पश्चात परिक्रमा जत्था खेतिया मार्ग से होते हुए प्रकाशा के लिए रवाना हुआ।

कृतज्ञता और मंगल कामना का संकल्प

परिवार द्वारा की जा रही यह नर्मदा परिक्रमा मां नर्मदा के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस दौरान नवदंपती के सुखद दांपत्य जीवन, पारिवारिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समाज के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की जा रही है। परिवार का विश्वास है कि मां नर्मदा की कृपा से जीवन में सकारात्मकता और सेवा भावना बनी रहती है।

चिकित्सा सेवा से जुड़ा है पूरा परिवार

अभिमन्यु यादव और उनकी पत्नी दोनों पेशे से चिकित्सक हैं। यादव परिवार के अन्य सदस्य भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जिनमें उनकी बड़ी बहन, जीजा और बड़े भाई वैभव यादव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े पुत्र वैभव यादव भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं, जिससे परिवार का मां नर्मदा से पुराना आध्यात्मिक जुड़ाव स्पष्ट होता है।

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर डबल मर्डर केस

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच