,

Agra news:आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर एम्बुलेंस हादसा, ITBP जवान की मौत, पांच घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Agra news:आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाटीगांव वन चौकी के पास बीमार जवानों को लेकर जा रही एम्बुलेंस हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के लिए ग्वालियर लाए जा रहे थे जवान

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आईटीबीपी के कुछ जवानों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से ग्वालियर लाया जा रहा था। सभी जवान अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। बुधवार सुबह तेज रफ्तार में चल रही एम्बुलेंस जैसे ही घाटीगांव वन चौकी के सामने पहुंची, वह सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई।

मौके पर मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

एक जवान की मौत, पांच घायल

हादसे में आईटीबीपी जवान राजू बाल्मीक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी सविता, मनोज शर्मा, रामकिशोर कुशवाहा, विमल खंगार और दिनेश जाटव घायल हुए हैं। सभी घायलों को ग्वालियर के जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की वजह पर अलग-अलग दावे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे पर खड़ा ट्रक एम्बुलेंस चालक को दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से